दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ‘मेक इंडिया नंबर वन’ मिशन की शुरुआत की।उन्होंने कहा,” कि देश के हर बच्चे के लिए शिक्षा जरूरी है। शिक्षा से हर परिवार अमीर बनेगा।”

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”यह सपने के पूरा होने की शुरुआत। हर भारतीय चाहता है कि भारत दुनिया का नंबर एक देश बने। भारत की गिनती दुनिया के अमीर देश में हो। भारत शक्तिशाली राष्ट्र बने। भारत एक महान देश है।”

केजरीवाल ने कहा कि उनकी जिंदगी का एक ही सपना है कि वह भारत को दुनिया का नंबर वन देश देखना चाहते हैं। भारत अमीर देश बन गया और भारत के लोग गरीब रह गए। भारत को अमीर देश बनाने के लिए हर भारतवासी को अमीर बनाना पड़ेगा।

उन्होंने आगे कहा ” हमारी सभ्यता बहुत पुरानी है, कई हजार साल पुरानी है। हम मिशन की शुरुआत करने जा रहे हैं, मेक इंडिया नंबर वन। 130 करोड़ लोगों को इसके साथ जोड़ना है। देश के हर नागरिक का मिशन रहा है कि दुनिया में भारत को नंबर वन बनाना है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *