Saturday, January 18, 2025 at 3:44 AM

सीएम फडणवीस ने कांग्रेस को घेरा, कहा- डॉ. आंबेडकर के अपमान के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस

नागपुर: आंबेडकर मुद्दे पर भाजपा शासित राज्यों के सीएम लगातार कांग्रेस पर हमलावर हो रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी आंबेडकर के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस को डॉ. बीआर आंबेडकर के बार-बार अपमान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

प्रेस वार्ता में फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। हमेशा डॉ. आंबेडकर का अपमान करने वाली कांग्रेस को देश कभी माफ नहीं करेगा। कांग्रेस को हमेशा यह चिंता रही कि किसी भी कद नेहरू और गांधी परिवार से बड़ा न हो जाए। कांग्रेस ने लोगों को गुमराह करने के लिए आंबेडकर पर की गईं टिप्पणियों को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। भाजपा और शाह सपने में भी डॉ. आंबेडकर का अपमान नहीं कर सकते। सीएम ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा में उनके खुद भाषण को भी इस तरह से तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। इसमें उन्होंने कहा था कि नक्सली देश के संविधान में विश्वास नहीं करते।

ईवीएम पर भी घेरा
फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस भी जानती है कि ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती, लेकिन कोई उस व्यक्ति को नहीं जगा सकता जो सोने का नाटक कर रहा हो। महायुति को विधानसभा चुनावों में भारी जनादेश मिला है, क्योंकि हमने लोकसभा चुनावों में विपक्ष की ओर से फैलाए गए झूठ को बेनकाब कर दिया। फडणवीस ने कहा कि यह जनादेश बहुत सारी अपेक्षाएं और चुनौतियां लेकर आया है।

Check Also

‘बांग्लादेश, कनाडा में राजनीतिक उठापटक पर हमारी नजर’, वाशिंगटन में क्वॉड विदेश मंत्रियों की बैठक संभावित

नई दिल्ली;  बांग्लादेश की स्थिति पर, विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘हमारे विदेश सचिव ने दौरा …