उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार  यानी आज राजधानी देहरादून स्थित आरटीओ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। जहाँ 80 फीसदी कर्मचारी अनुपस्थित मिले.

कर्मचारियों को समय पर दफ्तर आने का फरमान सुनाने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह अचानक आरटीओ पहुंचे, जहां 80 फीसदी कर्मचारी डयूटी से नदारद थे।  मुख्यमंत्री ने आरटीओ को सस्पेंड कर दिया।

सीएम के एक्शन से अन्य विभागों में भी हड़कंप है।  कर्मचारियों व अधिकारियों को सख्त हिदायत दी।   आरटीओ के साथ ही एआरटीओ के खिलाफ भी सस्पेंड की कार्रवाई की गई है।

परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी को निर्देश देते हुए कहा कि जितने भी कर्मचारी समय होने के बावजूद उपस्थित नहीं हैं। उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा सुबह दस बजे दफ्तर नहीं पहुंचने वाले कई अधिकारियों कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के आदेश किए गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *