उत्तराखंड के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग रानाचट्टी के पास भूस्खलन होने के कारण बड़े वाहनों के लिए अवरुद्ध हो गया है। इससे यमुनोत्री धाम की यात्रा पर पहुंचे बड़े वाहन फंस गए हैं।

यमुनोत्री हाईवे पर रणाचट्टी के समीप भूस्खलन होने से हाईवे की दीवार गिर गई थी, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी।रात्रि में उक्त स्थान पर मार्ग खोलने का कार्य किया जाएगा। दोनों ओर से पुलिस भी तैनात है। फंसे यात्रियों को निकालने के लिए परिवहन विभाग को छोटे वाहनों की व्यवस्था के लिए कहा है।

बड़कोट से जाने वाले बड़े वाहन खरादी के पास रोक दिए गए हैं।   केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले तीर्थयात्रियों को गौरीकुंड से केदारनाथ तक बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने और उनकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए जिलाधिकारी ने दो-दो अफसरों को प्रतिदिन मार्ग का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं।

जबकि छोटे वाहनों की आवाजाही जोखिभरी हो गई है। अभी तक आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। एसडीएम शालिनी नेगी का कहना है कि एनएच के अधिकारी मौके पर भेजे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *