एक्ट्रेस चारू असोपा भले ही इन दिनों टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी बेटी संग खूब क्वालिटी क्वालिटी टाइम स्पैंड करती हैं।कुछ समय पहले ही चारू असोपा ने सोशल मीडिया पर फैंस को गुड न्यूज देते हुए बताया था कि वह और राजीव सेन एक प्यारी बेटी के माता-पिता बन गए हैं।

चारू ने अपनी बेटी का नाम जियाना रखा है।चारू की लाडो जियाना पूरे 7 महीने की हो गई हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने बेटी के नाम एक खास पोस्ट शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।फैंस चारू असोपा की बेटी की एक झलक देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब चारू असोपा ने फैंस के इस इंतजार को भी खत्म कर दिया।

इन तस्वीरों के साथ चारू असोपा ने एक प्यारा सा कैप्शन लिखा है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी बेटी पर ढेर सारा प्यार लुटाया है। इस तस्वीर में दोनों मां बेटी ट्विनिंग किए नजर आ रही हैं। ब्लैक आउटफिट में नन्हीं जियाना बेहद क्यूट लग रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *