टीवी इंडस्ट्री का जानी-मानी एक्ट्रेस चारू असोपा  और उनके पति राजीव सेन  को लेकर इन दिनों हर तरफ चर्चाएं हो रही हैं। क्योंकि पीछले कुछ दिनों से इन दोनों को लेकर लगातार यह खबरें आ रही हैं कि इनकी शादी-शुदा जिंदगी में अब उथल-पुथल मच गई है।

दरअसल, दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। चारू और राजीव के इस कदम ने एक बात तो साफ कर दी है कि वो अभी भी एक-दूसरें से खफा है। हालांकि उन्होंने अपने तलाक के बारें में अब तक कोई अनीउंसमेंट नहीं की है।

इनके रिश्ते इस कदर बिखरने लगे थे कि कुछ वक्त तक कपल ने एक-दूसरे से अलग रह कर भी अपनी जिंदगी बिताई। चारू असोपा और राजीव सेन के बीच चीजें कुछ समय पहले ठीक भी हो गई थीं। लेकिन अब एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने की वजह से इनके रिश्ते पर फिर से बात होने लगी है। हालांकि अभी तक इन दोनों में से किसी ने भी एक-दूसरे के साथ की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट नहीं की हैं। वहीं चारू असोपा ने भी अपने नाम के आगे से सेन सरनेम नहीं हटाया है।

चारू असोपा और राजीव सेन करीब साढ़े चार महीने पहले ही एक बच्ची के माता-पिता भी बने थे, जिसका नाम उन्होंने जियाना रखा। लेकिन बच्ची के जन्म के कुछ दिनों बाद ही चारू अपने परिवार के पास बीकानेर चली गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *