आपने  भुने हुए चने तो कई बार खाए होंगे लेकिन इससे होने वाले चमत्कारी लाभ के बारे में शायद ही आपको ज्ञान हो। भुने हुए चने खाने से शरीर को जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ होता है। आइये जानते हैं इससे होने वाले गुणकारी लाभ के बारे में।

बहुत पहले से ही भुने हुए चने को गरीबों का बादाम की संज्ञा दी गयी है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इस बारे में डाक्टरों की माने तो एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 50 से 60 ग्राम चनों का सेवन करना चाहिए।

अगर आप मोटापे से ग्रस्त हैं तो भुने हुए चने खाना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा।रोजाना भुने हुए चने खाने से मोटापे की समस्या में राहत मिलती है।

भुने हुए चनों के सेवन से पेशाब से जुड़ी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।जिनको भी बार-बार पेशाब आने की समस्या हो उन्हें रोजाना गुड़ के साथ चने का सेवन करना चाहिए।

चना पाचन शक्ति को संतुलित और दिमागी शक्ति को भी बढ़ाता है।चने से खून साफ होता है जिससे त्वचा में निखार आता है।भुने हुए चने खाने से मधुमेह रोग में भी लाभ मिलता है। भुने हुए चना ग्लूकोज की मात्रा को सोख लेते है जिससे डायबिटीज रोग नियंत्रित हो जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *