गुस्सा  आना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है किन्तु अगर आपको हर बात पर गुस्सा आता है तो ये कई बीमारियों को न्योता देने के सामान है। बार-बार आने वाले गुस्से से उच्च रक्तचाप, डिप्रेशन और अनिद्रा जैसी बीमारियां होने का खतरा बना रहता है।

गुस्से  पर नियंत्रण कर पना हर किसी के वश में नहीं होता। मगर, असलियत में यह इतना मुश्किल भी नहीं होता। यदि आप अपने गुस्से को सही दिशा देंगे और थोड़े दिन अभ्यास करेंगे, तो इस पर नियंत्रण कर पाना संभव है।

गुस्सा दबाएं नहीं

गुस्सा आने पर एक लंबी सांस लें और खुद से वादा करें कि आपको गुस्सा नहीं आ रहा है। आपका दिमाग शांत है। आप खुद ही यह महसूस करेंगे कि आपका दिमाग गुस्से से हटकर कुछ पल के लिए दूसरी ओर चला गया और आप शांत महसूस करने लगे हैं।

योग का सहारा लें

रोज योग की प्रैक्टिस करें। इससे दिमाग की नसें तरोताजा होती है। व्यायाम सकारात्मक ऊर्जा देता है और यह ऊर्जा आपको अच्छे विचार लाने में मदद करती है।

प्रेरक प्रसंग पढ़ने की आदत डालें

हर समय अपने साथ कोई प्रेरक प्रसंग लिखी हुई, मोटिवेट करने वाली, कविता या जिस भी विषय में आपकी रुचि हो, उसकी किताब रखें और गुस्सा आने पर तुरंत उसे पढ़ने लगें। इससे आपका दिमाग बंट जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *