सब्जी का स्वाद बढ़ाना हो या फिर तड़के की तैयारी करनी हो तो सबसे पहले टमाटर की प्यूरी ही तैयार की जाती है। इतना ही नहीं, हर घर में टमाटर हमेशा होते हैं ही। यह एक ऐसी सब्जी है जो न सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि इसकी मदद से सर्दियों में स्किन का भी ख्याल रखा जा सकता है। जी हां, आज हम आपको ऐसे कुछ टोमैटो पैक्स के बारे में बता रहे हैं, जो खासतौर से सर्दियों के लिए उपयुक्त माने गए हैं−

टमाटर और हल्दी की मदद से बनाया गया फेस पैक सर्दी के मौसम में स्किन को नमी प्रदान करने के साथ−साथ स्किन टोन को भी बेहतर बनाता है। इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले अच्छे से पका एक टमाटर लेकर उसे मैश कर लें। साथ ही उसमें से बीज निकालकर अलग कर लें। अब इस पेस्ट में दो से तीन चम्मच हल्दी डालकर मिक्स करें। अब इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। अंत में हल्के गुनगुने पानी से चेहरा वॉश करें।

अगर आप किचन में काम कर रही हैं और फेस पैक बनाने का समय नहीं है तो भी सब्जी बनाते समय या अन्य काम के बीच में टमाटर की एक स्लाइस लें और फिर उससे स्किन पर हल्के हाथों से मसाज करें। करीबन 20 मिनट बाद स्किन फेस को वॉश कर लें। टमाटर में मौजूद लाइकोपीन स्किन में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाकर उसे ठंड के मौसम में भी जवां बनाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *