पाकिस्तान में इन दिनों लीक हुए ऑडियो की गूंज सुनाई दे रही है, इतना ही नहीं, इसकी वजह से वहां की पूरी सरकार ही हिल गई है।एक हैकर ने इमरान खान और उनकी रहस्‍यमय पत्‍नी बुशरा बीबी को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है।

हैकर का दावा है कि जब पीएमएल एन के नेता नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज जेल में थीं, तब उनके बाथरूम में खुफिया कैमरा लगवाया गया था। इतना ही नहीं, इस कैमरे को बुशरा बीबी के कहने पर लगाया गया था। उनका मकसद मरियम नवाज का नहाते समय न्यू़ड वीडियो शूट करना था।

हैकर ने कहा, ‘जेल में मरियम नवाज के बाथरूम में बुशरा बीबी के कहने पर खुफिया कैमरा लगवाया गया था। बुशरा बीबी ने तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान से कहा था कि वह मरियम के बाथरूम में खुफिया कैमरा लगवा दें ताकि जरूरत पड़ने पर उन्‍हें ब्‍लैकमेल किया जा सके।’उसने यह भी कहा है कि इमरान खान की बीवी बुशरा बेगम चाहती थीं कि जेल में रहने के दौरान ही नवाज शरीफ की मौत हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *