उत्तराखंड के ऋषिकेश के चीला चौकी क्षेत्र के भीमगोड़ा बैराज तिराहे के पास टनकपुर से ऋषिकेश आ रही रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पलट गई।उत्तराखंड परिवहन निगम की बस टनकपुर से ऋषिकेश आ रही थी। हादसा चीला बैराज मार्ग पर भीमगोड़ा तिराहा के समीप हुआ।

बताया कि ऋषिकेश की ओर से आ रही एक कार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी।गुरुवार को बैराज तिराहे के पास यात्रियों की बस हादसे का शिकार हो गए। बस में 35 यात्री सवार थे, जिनमें से 24 यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए।

इससे पहले ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर शाम यात्रियों से भरी एक बस सड़क पर पलट गई थी। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पुलिस ने गाड़ी का शीशा तोड़कर 24 यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  हाईवे की जगह चंडी घाट से चीला बैराज होते हुए रोडवेज की बसें भेजी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *