भाजपा के दिग्गज नेता बी एस येदियुरप्पा ने दावा किया कि कांग्रेस लीडर सिद्धारमैया वरुणा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव हार जाएंगे। येदियुरप्पा ने यह भी कहा कि वरुणा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार वी सोमन्ना ने इस क्षेत्र में दिन-रात काम किया है और वह विजयी होंगे।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘सोमन्ना (मंत्री व भाजपा उम्मीदवार) वरुणा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीतेंगे। मैं आपको यह भी बताना चाहता था क्योंकि मैं एक-दो दिन वहां रहा। सोमन्ना ने दिन-रात काम किया है और (पूर्व मुख्यमंत्री) सिद्धरमैया इस चुनाव में बुरी तरह हारने वाले हैं।’

येदियुरप्पा ने कहा कि उनकी पार्टी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 130 से 135 सीटों पर जीत हासिल कर सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा, ‘मैं आज आपको बता रहा हूं कि हमें कम से कम 130 से 135 सीट मिलने वाली हैं। चुनाव के बाद हम फिर मिलने जा रहे हैं।

जब उनसे यह सवाल किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने किसी भी भाषण में राज्य सरकार की उपलब्धियों का जिक्र क्यों नहीं किया, येदियुरप्पा ने कहा कि केंद्र ने कर्नाटक को अधिकतम अनुदान जारी किया और कर्नाटक के विकास का यही कारण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *