सुष्मिता सेन के बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने उनके बर्थडे पर उन्हें बड़े ही खास अंदाज में बधाई दी है. सुष्मिता आज अपना कज बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं या बीच सुष्मिता के बॉयफ्रेंड का ये पोस्ट सबका ध्यान आकर्षित कर रहा है.

रोहमन ने अपने इंस्टाग्राम को स्टोरी पर अपनी और सुष्मिता की एक तस्वीर लगा कर उसपे लिखा है कि हैप्पी बर्थडे बाबुश और इसके साथ हार्ट वाली इमोजी लगाई है. सुष्मिता और रोहमन से बातचीत की शुरुआत यूएस यात्रा के दौरान हुई थी. रोहमन के तब कहा था कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि आपने मुझे जवाब दिया है. मैं एक रूम से दूसरे रूम में कूद रहा हूं. इसी के बाद इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं.

45 वर्षीय सुष्मिता सेन का जन्म 19 नवंबर 1975 को हैदराबाद, आंध्र प्रदेश में हुआ था. सुष्मिता शुरुआत में मॉडलिंग करती थी लेकिन मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स के खिताब ने उनकी जिंदगी बदल दी. इसके बाद वो सिनेमा में आ गईं. यहां उन्होंने खूब नाम कमाया. उन्होंने फिल्म ‘दस्तक’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. उनके बाद ‘आंखें, मैं हूं ना और मैंने प्यार क्यों किया जैसी फिल्मों में काम किया.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *