बोनी कपूर बॉलीवुड के बेहतरीन फिल्ममेकर हैं, जिनकी फिल्मी पर्दे पर आते ही सुपरहिट हो जाती है। बोनी कपूर ने अपनी फिल्म में कई दिग्गज कलाकारों को कास्ट किया है ।

वहीं आज बोनी कपूर अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास दिन को उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों संग मनाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा रही हैं।

बोनी कपूर  ने अपने जन्मदिन की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि बोनी कपूर बेटे अर्जुन कपूर को केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं और वो बेटी अंशुला को भी केक खिला रहे हैं।

बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा रही हैं जिसे देखकर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं और खूब प्यार लुटा रहे हैं। बोनी कपूर ने लिखा कि,’ अपने परिवार और अपने अच्छे दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन लाना अद्भुत था। बोनी कपूर की बात करें तो हाल ही उन्होंने फिल्म ‘मिली’ प्रोड्यूस की है जिसमें उनकी बेटी जहान्वी कपूर नजर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *