ईद का चांद देखने के बाद आज यानी 3 मई को देशभर में ईद के जश्न  का आगाज हो गया है. ईद के इस खास मौके पर लोग नमाज पढ़ने के बाद दुआ मांगते हैं.वही बॉलीवुड में भी सेलेबस के बीच ईद का जश्न देखने को मिला .

इस मौके पर सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और दर्शकों को ईद की ढेर सारी बधाईयां और प्यार भेजा हैं. कई सितारों ने तो अपने फैंस से ये भी शेयर किया कि आज का त्योहार वो कैसे सेलिब्रेट करने वाले हैं.

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट के जरिए पूरे देशवासियों को ईद की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं.इसके अलावा इस मौके पर म्यूजिक प्रोड्यूसर डीजे खालिद ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ईद की बधाईयां दी हैं.

बिगबॉस के कंटेस्टेंट रहे अली गोनी ने भी ईद पर अपनी तस्वीर के साथ अपने फैंस को ईद की शुभकामनाएं दीं. अली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से ईद की विशेज वाला पोस्ट डाला है.आलिया भट्ट की बहन पूजा भट्ट ने भी अपनी एक फिल्म का गाना शेयर करते हुए एक अलग अंदाज में ईद की बधाईयां दीं.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *