आज पीएम ने तीनों किसान बिल वापस लेने का फैसला लिया है। पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश में तीनों बिल वापस लेने की बात कही है। आज इस फैसले के बाद से ही हर तरफ से लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं हैं।

कंगना रनौत ने Instagram पर लिखा, “दुखद, शर्मनाक और बिल्कुल गलत, यदि लोगों ने सड़क पर आकर कानून बनाना शुरू कर दिया न कि संसद में चुनी हुई सरकार ने तो यह एक जिहादी नेशन है जो इस तरह का देश चाहते हैं उन्‍हें Congratulations।”

ऋचा चड्ढा ने भी कई सारे किसान बिल कानून के रद्द से जुड़े ट्वीट को रिट्वीट किया। एक और ट्वीट में ऋचा एक ग्रीन टीशर्ट वाली फ़ोटो शेयर की जिसमे किसान की फ़ोटो दिख रही है।

हिमांशी खुराना ने इंस्टाग्राम पर पॉट करते हुए लिखा कि आखिरकार जीत अपनी हुई, सारे किसान लोगों को बहुत बहुत बधाई। गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व का बड़ा तोहफा। हैप्पी गुरुपर्व।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि देश के छोटे किसानों की चुनौतियों को दूर करने के लिए, हमने बीज, बीमा, बाजार और बचत, इन सभी पर चौतरफा काम किया।सरकार ने अच्छी क्वालिटी के बीज के साथ ही किसानों को नीम कोटेड यूरिया, सॉयल हेल्थ कार्ड, माइक्रो इरिगेशन जैसी सुविधाओं से भी जोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *