यूपी में होने जा रहे नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने बूथ मैनेजमेंट पर फोकस बढ़ा दिया है। पार्टी ने बूछ जीता तो चुनाव जीता के मंत्र पर बड़ी जीत का खाका खिंचा है। पार्टी ने निकाय चुनाव में सभी 17 नगर निगमों के साथ प्रमुख नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों पर कब्जा जमाने का लक्ष्य रखा है।

इसके लिए सरकार के मंत्रियों के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को निकायों में प्रभारी, सह प्रभारी और संयोजक नियुक्त किया है। साथ ही पार्टी राज्य निर्वाचन आयोग के समानांतर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चला रही है।

पार्टी के कार्यकर्ता मतदाता सूची लेकर घर-घर संपर्क कर छूटे पात्र लोगों के नाम सूची में जोड़वा रहे हैं।पार्टी ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक शुरु कर दी है। इतना ही नही दो नगर निगम के प्रभारी भी बदल दिए है।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जीत की पाठशाला का आयोजन कर रही हैं। इसमें बताया जा रहा है कि कैसे भाजपा, विपक्षी दलों से बैठकों और जीत की रणनीति बनाने के लिहाज से बहुत आगे निकल चुकी है।

नगर निकाय चुनाव में बीजेपी के द्वारा बूथ स्तर, बूथ समिति और क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों को विश्वास में लेकर कमल खिलाने की पुरी तैयारी की जा चुकी है।भाजपा ने आगरा और कानपुर नगर निगम चुनाव के प्रभारी बदले हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को अब आगरा की जगह कानपुर नगर निगम का प्रभारी बनाया है। अब डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को कानपुर की कमान दी गई है। साथ ही स्वतंत्र देव सिंह को कानपुर से हटाकर आगरा जिले का नगर निगम का प्रभारी बनाया गया बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *