हिमाचल विधानसभा 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी और आखिरी लिस्ट जारी कर दी है. 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होने से पहले बीजेपी 62 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे।

इससे पहले भाजपा 62 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान पहले ही कर चुकी है. हिमाचल विधानसभा में 68 सीटें हैं.बुधवार को जारी लिस्ट में बीजेपी आलाकमान ने दो मंत्रियों की रैंक बदल दी है और एक मंत्री का टिकट काट दिया है।

भाजपा की दूसरी लिस्ट में 6 उम्मीदवारों के नाम है. भाजपा ने देहरा से रमेश धवाला, ज्वालामुखी से रविंद्र सिंह रवि, कुल्लू से महेश्वर सिंह, बड़सर से श्रीमती माया शर्मा, हरोली से प्रो राजकुमार को और रामपुर से श्री कौल नेगी को उम्मीदवार घोषित किया है.

याद रहे कि हिमाचल विधानसभा के लिए 12 नवंबर को चुनाव होने हैं. नतीजों का ऐलान 8 दिसंबर को किया जाएगा. राज्य विधानसभा की 68 सीटों में से भाजपा के 43 और कांग्रेस के 22 MLA हैं. इसके अलावा दो आजाद मेंबर और माकपा का एक सदस्य है. सरकार में सबसे वरिष्ठ मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का नाम सूची से गायब है। हालांकि उनके बेटे को धरमपुर सीट से टिकट दिया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे अनिल शर्मा को बीजेपी ने मंडी से मैदान में उतारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *