Saturday, May 4, 2024 at 5:20 AM

भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता आज करेंगी प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, स्पीकर के अपमान का कांग्रेस पर लगा आरोप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा गैरसैंण सदन में कांग्रेस विधायकों ने राज्य की पहली महिला स्पीकर का अपमान किया है। जो पूरे प्रदेश की मातृशक्ति का अपमान है।  भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता प्रदेश भर में प्रदर्शन करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता सभी जिलों में प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस के महिला विरोधी चेहरे को जनता के सामने लाकर आरोपी विधायकों से सार्वजनिक माफी की मांग करेंगे। उन्होंने कहा राज्य के निर्माण से लेकर राज्य के विकास में मातृशक्ति का अहम योगदान रहा है।

कांग्रेस विधायकों ने सदन के अंदर न केवल सांविधानिक परंपरा और अनुशासन को तार-तार किया,  स्पीकर चेयर पर बैठी मातृशक्ति का जानबूझकर अपमान किया। यह अपमान विधानसभा अध्यक्ष का नहीं बल्कि राज्य की 60 लाख महिलाओं का अपमान है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को मातृशक्ति का आगे बढ़ना एवं अहम जिम्मेदारियों को निभाना स्वीकार नहीं है। भाजपा मातृशक्ति के अपमान को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

Check Also

जीएमवीएन के गेस्ट हाउसों में 20 करोड़ लोगों की हुई बुकिंग, 49 लाख लोगों ने कराया पंजीकरण

चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पंंजीकरण का आंकड़ा 49 लाख के करीब पहुंच गया …