दिवाली के मौके पर पूरा देश सजा था, हर ओर खुशियों को माहौल था लेकिन इसी मौके पर ही ‘बिग बॉस’ के घर से एक एविक्शन हुआ है.घर से बाहर निकलने पर मान्या सिंह ने कई सनसनीखेज खुलासे किए है.

 

उन्होंने कहा कि वह गुटबाजी का शिकार रही है और घर में रहने की हकदार है. दिवाली के मौके पर बिग बॉस में एविक्शन का होना थोड़ा हैरान जरूर करता है लेकिन ऐसा हुआ है.एक्ट्रेस की दाल घर में ज्यादा दिन तक नहीं गली और उन्हें दिवाली के मौके पर बिग बॉस के घर से एविक्ट होना पड़ा.

‘बिग बॉस’ में इतने दिनों तक रहने पर भी मान्या किसी के मन में अपने लिए विश्वास नहीं जगा पाईं. जो भी उनकी मदद करने की कोशिश करता वो उन्हीं को लताड़ लगा कर कहती कि मैंने तुमसे मदद मांगी क्या!

उन्होंने कहा, “मुझे वास्तव में लगता है कि यह उचित नहीं है, क्योंकि मुझे दो लोगों (सुंबुल तौकीर खान और शालिन भनोट) के साथ नॉमिनेट किया गया था. ये दोनों टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है. उन्होंने कई सीरियल्स में काम किया है, उनकी फैन-फॉलोइंग है.

मिस इंडिया रनर अप रह चुकीं मान्या सिंह की दाल ‘बिग बॉस’ में नहीं गली. जी हां,  मिस इंडिया रनर अप रहीं मान्या सिंह बेघर हो गई हैं. जिस तरह से मान्या सिंह की जबरदस्त एंट्री घर में देखने को मिली थी किसी को भी उनके इतने जल्दी घर से बाहर जाने की उम्मीद नहीं थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *