समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अचानक तबियत बिगड़ गयी। मुलायम सिंह यादव को गंभीर हालत में गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।अभी भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।  सोमवार को अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव ने अस्पताल पहुंचकर मुलायम सिंह यादव का हालचाल जाना।

परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल में ही मौजूद हैं।कल शाम को ही अखिलेश और शिवपाल सहित उनके परिवार के सभी लोग अस्पताल पहुंच गए थे। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी तक ने मुलायम का हालचाल लिया।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और मार्गदर्शक मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब होने के बाद सपा कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल है।  धर्म नगरी काशी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शक्ति पाठ करके नेताजी के सेहतमंद होने की कामना की जा रही है।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी का छात्र आशुतोष सिंह तो अपनी किडनी मुलायम सिंह को देने के लिए तैयार है। इसके लिए वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचा है।सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत करीब तीन साल से गड़बड़ चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *