Sunday, May 5, 2024 at 3:38 PM

गोलीबारी केस में बड़ा अपडेट, गिरफ्तार शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल से एनआईए ने की पूछताछ

राष्ट्रिय जांच एजेंसी ने सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों से फिर पूछताछ की। 14 अप्रैल को सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई गोलीबारी की घटना ने हर किसी को दंग कर दिया, जिसके बाद से क्राइम ब्रांच लगातार इस मामले की जांच में जुटी हुई है। बीते दिन कोर्ट ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों की हिरासत की अवधि बढ़ा दी थी। वहीं अब एनआईए ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की है।

आरोपियों की बढ़ाई गई रिमांड
दरअसल, मुंबई की एक अदालत ने गुरुवार को बांद्रा में बॉलीवुड अभिनेता के आवास के बाहर गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार दो लोगों की पुलिस हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी थी। आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को उनकी पिछली रिमांड गुरुवार को समाप्त होने के बाद यहां मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया था और मुंबई क्राइम ब्रांच को हिरासत दे दी गई थी।

एनआईए ने की आरोपियों से पूछताछ
आज शुक्रवार एएनआई की ओर से यह जानकारी दी गई है कि सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों विक्की गुप्ता और सागर पाल से राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पूछताछ की है। वहीं उम्मीद है कि इस पूछताछ के बाद कुछ और जानकारियां निकलकर सामने आएंगी।

पंजाब में दो लोग गिरफ्तार
वहीं इस मामले में मुंबई पुलिस ने गुरुवार को पंजाब में दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने कहा कि सुभाष चंदर (37 वर्ष) और अनुज थापन (32 वर्ष) ने 15 मार्च को शूटरों को हथियार और कारतूस उपलब्ध कराए थे। अधिकारी ने कहा कि दोनों को अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार कर लिया और उन्हें मुंबई ले जाया जा रहा है। मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को मामले में वांछित आरोपी घोषित किया है।

Check Also

सुहास की फिल्म ‘प्रसन्ना वदानम’ ने दी सिनेमाघरों में दस्तक, ओटीटी रिलीज पर भी आया बड़ा अपडेट

अभिनेता सुहास की फिल्म ‘प्रसन्ना वदानम’ आज रिलीज हो गई है। पोस्टर, टीजर और ट्रेलर …