जैसा कि आप जानते हैं फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज सेल की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान लैपटॉप, स्मार्टफोन समेत कई प्रोडक्ट्स भारी छूट के साथ मिल रहे हैं।

इस साल 2023 की पहली सेल में फ्लिपकर्ट की ओर से कई स्मार्टफोन पर भारी छूट दी जा रही है।  10 हजार से 20 हजार के बीच आने वाले बेस्ट स्मार्टफोन डील्स के बारे में बताते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी F23 5G सबसे किफायती 5G डिवाइजों में से एक है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G और 50MP प्राइमरी ट्रिपल कैमरा के साथ आने वाला ये स्मार्टपोन 22,999 रुपये की जगह 12,499 रुपये में मिल रहा है।

पोको एक्स 4 प्रो 5जी में एक बड़ा 6.67-इंच FHD + सुपर AMOLED डिस्प्ले पैक करता है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर द्वारा संचालित होता है। फोन में 5000mAh की बैटरी भी है जो 67W सोनिक चार्ज तकनीक को सपोर्ट करती है। इसकी कीमत 22,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट पर ये छूट के बाद 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *