पूर्वांचल के माफिया डॉन मुख्‍तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी की तलाश में सोमवार को ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है. पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक पुलिस टीम ने लखनऊ में मेट्रो सिटी महानगर और न्यू विधायक आवास हजरतगंज, मऊ, गाजीपुर और दिल्ली में उसके ठिकानों पर दबिश दी लेकिन वह फरार है।

इसी कड़ी में पुलिस आज लखनऊ के कैंट इलाके के एक अपार्टमेंट में पहुंची पुलिस, जहां पूछताछ की जा रही है.   आरोप था कि एक लाइसेंस पर कई हथियार खरीदे गए हैं। इस मामले की सुनवाई एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष एसीजेएम अम्बरीष श्रीवास्तव की कोर्ट में चल रही थी।

कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने थाना महानगर को आदेश दिया कि वह आरोपी अब्बास अंसारी को 27 जुलाई तक गिरफ्तार करके कोर्ट को सूचित करें ।इससे पहले रविवार को पुलिस ने मुख्तार अंसारी के बड़े भाई और गाजीपुर से बीएसपी (BSP) सांसद अफजाल अंसारी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी करीब 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *