समाजवादी पार्टी  के कद्दावर नेता आजम खान  को दिल का दौरा पड़ा है। आजम की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां एंजियोग्राफी के बाद डाक्टरों ने उन्हें स्टंट डाला है।

आजम खान के दिल की एंजियोप्लास्टी सर्जरी कर हार्ट में एक स्टंट डाला गया है। गंगाराम अस्पताल में भर्ती आजम खान की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं डॉक्टर्स लगातार उनके हेल्थ पैरामीटर्स पर नजर रखे हुए हैं।

आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने बताया कि  तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया था। वहां सर गंगाराम अस्पताल में उनके चैकअप हुए तो पता चला कि आजम खां को हार्ट अटैक हुआ था।

कुछ दिनों पहले आजम सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जेल से रिहा हुए थे।  पिछले दिनों आजम खान ने सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों की एक टीम ने जांच के बाद उन्हें निगरानी के लिए आईसीयू में भर्ती किया था।

सुबह में एंजियोग्राफी करायी गई जिसमें पता चला कि उनकी दिल की एक नस में ब्लॉकेज है। जिसके बाद डॉक्टरों की एक टीम ने मंगलवार को आजम खां के दिल की एंजयोप्लास्टी कर एक स्टंट डाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *