Saturday, July 27, 2024 at 8:25 AM

केदारनाथ धाम से अभी अभी आई बड़ी खबर, चोराबाड़ी ताल की तरफ हुआ हिमस्खलन

केदारनाथ धाम में गुरुवार को मंदिर के ऊपर चोराबाड़ी ताल की तरफ हिमस्खलन हो गया। घटना सुबह करीब सवा सात बजे की है। हिमस्खलन से करीब चार से पांच मिनट तक बर्फ का धुंआ उठता रहा।

इस दौरान श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर रहे थे। बर्फ का धुंआ उठता देख वहां अफरा-तफरी मच गई।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यह घटना केदारनाथ से चार किमी दूर हुई है। हिमालय में होने वाली यह सामान्य घटना है।

हिमस्खलन से कोई नुकसान नहीं हुआ। पिछले कई दिनों से यहां पहाड़ियों पर हिमपात से भारी मात्रा में नई बर्फ जम रही है, जिसके बोझ से ऐसा हो रहा है।22 सितंबर को शाम साढ़े चार बजे केदारनाथ मंदिर से लगभग तीन से चार किमी पीछे पहाड़ी से आंशिक हिमस्खलन हुआ है।

एक अक्तूबर को शाम साढ़े पांच बजे के आसपास मंदिर से छह से सात किमी पीछे फिर से आंशिक हिमस्खलन हुआ है। इसके बाद दो अक्तूबर को भी चोराबाड़ी ताल से लगभग तीन किमी ऊपर हिमस्खलन हुआ था।

Check Also

जीएमवीएन के गेस्ट हाउसों में 20 करोड़ लोगों की हुई बुकिंग, 49 लाख लोगों ने कराया पंजीकरण

चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पंंजीकरण का आंकड़ा 49 लाख के करीब पहुंच गया …