इस समय एक बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के अयोध्या से आ रही है। अयोध्या के जिला जज के न्यायालय में कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला पत्र मिला है। पत्र को रजिस्टर्ड डाक से भेजा गया है।

फैजाबाद जिला जज कोर्ट में धमकी भरा लेटर स्पीड पोस्ट से भेजा गया है। कोर्ट में आए धमकी भरे लेटर के बाद कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है।

हालांकि बाद भी पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। चौकी इंचार्ज सिविल कोर्ट विनय कुमार ने अयोध्या कोतवाली नगर में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।पत्र में पूराकलंदर के दौलतपुर निवासी एक व्यक्ति के नाम का दुरुपयोग किया गया है।

कोर्ट परिसर में धमकी भरा लेटर मिलने की जानकारी के बाद वकीलों में दहशत फैल गई है। धमकी भरे लेटर को लेकर पुलिस और एटीएस भी जांच पड़ताल में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *