अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत में बड़ा बदलाव हुआ। इसके बावजूद भारत में इसकी कीमतों को लेकर राहत लगातार जारी है। पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं।क्रूड में पिछले 24 घंटों में 1 डॉलर की गिरावट आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज शनिवार सुबह पेट्रोल-डीजल के खुदरा भाव भी जारी कर दिए हैं।

आज भी कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। यूपी में पेट्रोल और डीजल के दामों में कुछ पैसों की गिरावट आई है।  पेट्रोल की कीमत 96.44 रुपये है। आप यहां अपने शहरों के तेल के दाम देख सकते हैं।

दिल्‍ली में पेट्रोल अब भी 96.72 रुपए लीटर मिल रहा है। आज सुबह ब्रेंट क्रूड का भाव 103.2 डॉलर प्रति बैरल रहा जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई घटकर 94.70 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

इसी प्रकार लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपए और डीजल 89.96 तथा पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *