उत्तर प्रदेश में सीतापुर के हरगांव नगर पंचायत के मुख्य चौराहे पर आज अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की गई. प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया.

जिला प्रशासन द्वारा उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर पी.के. यादव, नायब तहसीलदार सदर सुधीर सिंह, अधिशाषी अधिकारी हरगांव अरविंद सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी सहित देहात कोतवाली सीतापुर की मौजूदगी में भारी पुलिस बल के साथ मुख्य मार्ग हाइवे के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटाया गया.

यहां नाले पर पड़ी टिन शैडों को जेसीबी मशीन के द्वारा हटाया गया.  हरगांव क्षेत्र में लोगों ने अपनी दुकानों और मकानों के आगे अवैध अतिक्रमण किया है जिसको आज प्रशासन द्वारा जेसीबी चलाकर हटवाया गया.

एसडीएम सदर अनिल कुमार ने बताया कि, लोगों ने अपनी दुकान और मकान के आगे नालियों पर अवैध कब्जा कर रखा है जिसे तुड़वाया जा रहा है. अब आगे इसके बाद कोई भी अवैध अतिक्रमण करेगा तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *