छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक कार कुएं में गिर गई। इस दुर्घटना में कार में बैठे हुए परिवार के चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने कहा कि यह दुर्घटना  कांकेर पुलिस थाने की सीमा में काउंटर टेररिज्म एंड जंगल वारफेयर कॉलेज के पास हुई।

 वो शादी में शामिल होकर वापस घर जा रहे थे। अचानक कार ने कंट्रोल खो दिया और नेशनल हाईवे पर कार एक कुएं में जा गिरी। कार में बैठे तपन सरकार (57) और रीता सरकार (50) ओडिशा के रहने वाले थे।  बाकी के दो लोग विश्वजीत अधिकारी (42) और हजारी लाल डाली (67) कोंडागांव से थे।

पुलिस ने बताया कि कार एक्सीडेंट में चारों लोग कुएं में डूब गए। डूबने से सबकी मौत हो गई। जब वो लोग अपने घर नहीं पहुंचे तब परिवार के लोगों ने पुलिस में उनके गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई। कांकेर पुलिस ने चारों लोगों को सर्च किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *