बीबी लाल के नाम से प्रसिद्ध पुरातत्वविद् ब्रज बसी लाल का 101 साल की उम्र में निधन हो गया है। सन 1921 में जन्मे और पद्म विभूषण से सम्मानित बीबी लाल ने बाबारी मस्जिद के नीचे राम मंदिर को खोजा था। बीबी लाल को भारत का सबसे वरिष्ठ आर्कियोलॉजिस्ट माना जाता था। वह 100 साल की उम्र में भी आर्कियोलॉजी से जुडे़ शोधों में और इसके लेखन में सक्रिय थे।

बीबी लाल का जन्म झांसी जिला के बैडोरा गांव में 02 मई 1921 को हुआ था। उन्होंने भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान, शिमला के निदेशक के रूप में सेवा शुरू की। बीबी लाल को साल 2000 में पद्मभूषण के सम्मान से नवाजा गया था। इसके बाद 2021 में पद्मविभूषण का भी सम्मान दिया गया था।

उनके काम से जुड़ी तमाम किताबें और सैकड़ों रिसर्च पेपर प्रकाशित हो चुके हैं। बीबी लाल 1968 से 1972 तक भारतीय पुरात्तव सर्वेक्षण विभाग के डायरेक्टर रहे। इसके अलावा वह यूनेस्को की विभिन्न समितियों में भी शामिल रहे थे।

भाजपा सरकार के मंत्री जी किशन रेड्डी ने पुरातत्वविद के निधन पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा, “प्रो बीबी लाल जी के निधन से हमने उन प्रतिभाशाली दिमागों में से एक को खो दिया है, जिन्होंने 4 दशकों से अधिक समय तक हमारे पुरातात्विक उत्खनन और प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *