कॉमीडियन भारती सिंह ने हाल ही में अपने बेटे लक्ष्य उर्फ गोला का चेहरा दुनिया को दिखाया। भारती ने अपने यूट्यूब चैनल पर गोला की पहली झलक शेयर की थी और इसे लेकर उनका एक्साइटमेंट भी साफ-साफ दिख रहा था।

भारती सिंह ने अपने बेटे के एक फोटोशूट की तस्वीर शेयर की है,जिसपर  फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. उन्होंने अरबी थीम के अनुसार अपने बेटे का फोटोशूट करवाया है.इसके बाद से भारती ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लाडले की कई तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन इस बार उनके पोस्ट पर तारीफों के साथ-साथ कुछ आलोचनाएं भी हो रही हैं।

भारती सिंह ने बेटे की नई तस्वीर शेयर की है। लेटेस्ट फोटोशूट वाली इन तस्वीरों में लक्ष्य यानी गोला अरबी लुक में दिख रहा है, जिसके सिर पर काफिया (ट्रडिशन स्क्वायर कॉटन स्कार्फ) बंधा दिख रहा है। उसके सिर पर रेड और व्हाइट चेक वाला काफिया बंधा दिख रहा है.

बेबी बहुत क्यूट नजर आ रहा है. वो तस्वीर में सोता नजर आ रहा है. लेकिन उसके सामने हुक्का रख दिया गया है जिसपर यूजर्स ने आपत्ति जताई है. गोला आंखें बंद करके कुर्सी पर बैठा है, जिसके चारों तरफ फर ही फर दिख रहा है। लक्ष्य के सामने इफेक्ट डालने के लिए हुक्का भी रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *