कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में सात सितंबर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कश्मीर तक के लिए शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा में फिलहाल तीन दिन का ब्रेक लगा दिया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक चरण को पूरा कर  तेलंगाना में प्रवेश कर गई है।

दीपावली के अवसर पर तीन दिन तक यात्रा को स्थगित किया गया है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने बताया कि यात्री दल के ज्यादातर सदस्य दीपावली के महापर्व पर अपने घरों को चले गए हैं।भारत जोड़ो यात्रा दिसंबर महीने में मध्यप्रदेश पहुंचेगी। यहां पार्टी का फोकस 26 विधानसभा सीटों पर होगा।

अक्टूबर के अंत तक यात्रा तेलंगाना में रहेगी। अगले साल यहां विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी यहां विधानसभा के अलावा लोकसभा चुनाव पर भी फोकस कर रही है।महाराष्ट्र में अघाड़ी सरकार के गिरने के बाद कांग्रेस के लिए खुद के दम पर खड़ा होना बड़ी चुनौती है। बीएमसी चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करना चाहती है। भारत जोड़ो यात्रा के दम पर कांग्रेस यहां वोटर्स को प्रभावित कर सकती है।

हाल ही में 1,000 किलोमीटर यात्रा के पूरे हुए हैं। पूरी यात्रा के दौरान, राहुल गांधी और उनके साथी लोगों से मिल-जुल रहे हैं और उनके साथ के विशेष क्षणों को अलग-अलग माध्यमों से साझा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *