गुजरात के पंचमहल जिले के गोधरा में दुर्लभ बीमारी गुलियन बेरी सिंड्रोम (जीबीएस) के 12 मामले सामने आए हैं. एक स्वास्थ्य अधिकारी ने  यह जानकारी दी. मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी (सीडीएचओ) डॉक्टर मीनाक्षी चौहान ने बताया ये 12 मामले लगभग एक सप्ताह में सामने आए.

उन्होंने कहा, ”अब तक 12 लोग जीबीएस से प्रभावित पाए गए हैं. उनका गोधरा और वडोदरा के अस्पतालों में इलाज जारी है. हमें अभी तक उस सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है जिसके कारण यह बीमारी हुई.

भुरावव और उसके आसपास के इलाकों में निगरानी शुरू कर दी गई है. हम गोधरा सिविल अस्पताल में जीबीएस मरीजों के इलाज के लिए एक विशेष वार्ड खोलने की भी योजना बना रहे हैं.

चौहान ने कहा कि गोत्री जीएमईआरएस अस्पताल और वडोदरा के एसएसजी अस्पताल के डॉक्टरों की संयुक्त टीम बुधवार को विस्तृत जांच के लिए गोधरा पहुंची.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *