बेंगलुरु एफसी ने करीबी फाइनल मैच में मुंबई सिटी एफसी को 2-1 से हराकर पहली बार डूरंड कप खिताब जीता।बेंगलुरू एफसी के करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री का भी यह पहला डूरंड कप खिताब है.

शिव शक्ति (11वां मिनट) और एलेन कोस्ट (61वां मिनट) ने विजयी टीम के गोल जमाए, जबकि मुंबई एफसी का एकलौता गोल अपुइया ने 30वें मिनट में किया। कोस्टा ने कप्तान छेत्री की कॉर्नर किक को दिशा दिखाते हुए बॉल को नेट में पहुंचाया, जिसकी बदौलत बेंगलुरु एफसी ने 2-1 से जीत दर्ज की।

इस बात का फायदा उठाते हुए शिव ने बॉल को गोलकीपर के सिर के ऊपर से नेट में पहुंचाया और टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी। मुंबई सिटी के लिए मैच का एकमात्र गोल अपुइया किया.

मुंबई को खेल के पहले ही मिनट में फ्री-किक मिली, लेकिन द ब्लूज ने खेल के 10वें मिनट में शिवा शक्ति के पांचवें टूर्नामेंट गोल से शुरूआती बढ़त बना ली.मुंबई सिटी ने कुछ देर बाद वापसी की और अपुइया ने 30वें मिनट में फ्री किक को गोल में तब्दील किया। पहले हाफ में 1-1 की बराबरी के बाद कोस्टा ने 61वें मिनट में गोल किया जो नर्णिायक साबित हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *