भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार जर्सी का अनावरण राष्ट्रीय टीम ने नहीं, बल्कि मुंबई की अंडर19 महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने खेल के कुछ सुपरफैन के साथ किया.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के आधिकारिक किट प्रायोजक एमपीएल (MPL) स्पोर्ट्स ने भारतीय पुरुष और महिला टी20 टीम के लिए जर्सी लॉन्च की।BCCI के आधिकारिक प्रतीक चिन्ह के साथ डार्क ब्लू और स्काई ब्लू के मिश्रण के साथ जर्सी का निर्माण किया गया है, यह जर्सी उस योग्यता का प्रतीक है जो खेल की मांग है।

नई सभी टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बिलियन चीयर्स की जगह नई जर्सी का इस्तेमाल किया जाएगा. हालांकि, खिलाड़ी वनडे में बिलियन चीयर्स जर्सी के साथ खेलना जारी रखेंगे.किट प्रायोजक ने एक विज्ञप्ति में कहा, जर्सी विभिन्न लिंगों और आयु समूहों में फैले प्रशंसकों के लिए है और ये आप सभी के लिए है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *