बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर आजकल अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।  दोनों चार साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद अब शादी के बंधन में बधने की तैयारी कर रहे हैं।

इसी बीच फरहान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह अपने बॉयज गैंग के साथ नजर आ रहे हैं। जो उनके बैचलर्स पार्टी की बताई जा रही है।

बैकग्राउंड से ऐसा लग रहा कि सभी छत पर मौजूद हैं और पार्टी चल रही है क्योकि काफी सारी लाइट्स लगी हुई हैं। फरहान ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘लड़के वापस शहर में आ गए हैं। हैशटैग स्टेज डे नाइट फीवर।’

तस्वीर में फरहान अख्तर के एक दोस्त शिबानी दांडेकर और फरहान के फेसमास्क को हाथो में लिए दिख रहे हैं। जिसका जिक्र करते हुए शिबानी दांडेकर ने फरहान की इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट भी किया और लिखा, ‘अम्म तकनीकी रूप से मैं भी वहीं हूं।’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 21 फरवरी को मुंबई में कोर्ट मैरिज करने वाले हैं। हाल ही में फरहान अख्तर की मां और पिता ने अपने बेटे की शादी की खबर को कंफर्म किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *