पब्लिक सेक्टर का दिग्गज बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों के लिए होली पर शानदार ऑफर लेकर आया है. बैंक ने अपने ग्राहकों को लोन पर ब्याज दर में छूट  देने की घोषणा की है.

 बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी होम लोन पर ब्याज दर 40 बेसिक पॉइंट्स घटाकर 8.5 फीसदी कर दिया है. वहीं बैंक ने एमएसएमई लोन की ब्याज दरों को भी घटाकर 8.40 फीसदी कर दिया है. बैंक का दावा है कि यह ब्याज दर बाकी लेंडर्स की तुलना में सबसे कम है.

बैंक ऑफ बड़ौदा लोन की ब्याज दरों को कम करने के अलावा लोन पर लगने वाली प्रोसेसिंग फीस में भी भारी छूट दे रहा है. बैंक स्पेशल ऑफर के तहत होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस पर 100 फीसदी और एमएसएमई लोन पर 50 फीसदी की छूट दे रहा है.

बैंक यह ऑफर सीमित समय के लिए दे रहा है. बैंक ने अपने बयान में कहा है कि कस्टमर्स के लिए यह ऑफर 5 मार्च, 2023 से लेकर 31 मार्च, 2023 तक वैध है. बता दें कि मार्केट में इस समय लोन की डिमांड काफ़ी तेज है. इसी के चलते बैंक अधिक से अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के ऑफर लेकर आ रहे हैं. बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी लोन पर ब्याज दर में छूट के लिए इस स्पेशल ऑफर की घोषणा की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *