भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज हारने के बाद बांग्लादेश के हेड कोच रसेल डोमिंगो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनका कार्यकाल 2023 विश्व कप के बाद तक था, लेकिन भारत से मिली हार के बाद उन्होंने यह फैसला लिया.

डोमिंगो सितंबर 2019 में स्टीव रोड्स को मुख्य कोच पद से हटाये जाने के बाद बांग्लादेश टीम से जुड़े थे. बता दें कि डोमिंगो की कोचिंग में बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से हारी थी. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन जलाल यूनुस ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.

‘डोमिंगो के कार्यकाल में बांग्लादेश ने आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीती और न्यूजीलैंड में पहला टेस्ट जीता. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ वनडे सीरीज भी जीती. वहीं भारत के खिलाफ पहला टेस्ट 188 रन से हारने के बाद बांग्लादेश ने दूसरा टेस्ट तीन विकेट से गंवाया. जिसके बाद ही डोमिंगो ने अपना कार्यकाल पूरा किए बिना ही इस्तीफा दे दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *