जम्मू कश्मीर में टीवी एक्ट्रेस अमरीन भट की हत्या  करने वाले दोनों आतंकी मारे जा चुके हैं।दो लोग उनके घर के अहाते में आए और कहा कि अमरीन को बुलाइये, उसे शूटिंग के लिए जाना है। एक शख्स अंदर दाखिल हुआ और उसे बाहर लेकर आया।

इसी के चलते संभवत: आतंकियों ने उसे निशाना बनाया। बडगाम जिले के चाडूरा इलाके के हुशरू गांव में वीरवार को भी मातम छाया रहा।पुलवामा के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों की कुछ आतंकियों के साथ मुठभेड़  हुई, जिसमें दो आतंकी ढेर हो गए।

ये वही आतंकी हैं जिन्होंने अमरीन की हत्या की थी। कश्मीर के आईजी पुलिस ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान शाहिद मुश्ताक भट और फरहान हबीब के रूप में हुई है। उन्होंने लश्कर के कमांडर लतीफ के निर्देश पर टीवी एक्ट्रेस अमरीन भट को मारा था।

भट के अनुसार अमरीन को पहले चाडूरा फिर वहां से श्रीनगर के अस्पताल रेफर किया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। आपको बता दें कि मध्य कश्मरी के बडगाम जिले के चाडूरा में बुधवार देर रात आतंकवादियों ने एक कश्मीरी टीवी महिला कलाकार अमरीन भट की घर के बाहर गोलीमार कर हत्या कर दी।

एनकाउंटर के दौरान ही कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने बताया कि दिवंगत कलाकार अमरीन भट के दोनों हत्यारे (लश्कर के आतंकवादी) अवंतीपोरा मुठभेड़ में घिर गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *