बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर  भले ही बड़े पर्दे से दूर रहती हों लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव हैं।कभी वह अपने सोशल पोस्ट तो, कभी अपने फैमिली गेट टुगेदर की वजह से लाइम लाइट बटोरती है.

अंशुला ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं, जिसमें वह ब्लू मोनोकनी में स्विमिंग पूल के किनारे बैठ कर पोज देखी जा सकती हैं. अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए अंशुला ने बेहद खास कैप्शन लिखा है.अंशुला आए दिन अपनी और परिवार के साथ तस्वीरें साझा कर चर्चा में बनी रहती हैं।

अंशुला ने @priyamganeriwal को टैग करते हुए अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की जर्नी बताई है. उन्होंने अपने पोस्ट में प्रियम के साथ स्‍वीमिंग कॉस्‍ट्यूम को लेकर एक कंवर्सेशन याद किया है.

कैप्शन में उन्होंने लोगों को अपने शरीर को वैसे ही स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया है जैसे वह है. एक बार फिर अंशुला सुर्खियों में आ गई हैं और वजह है उनकी ट्रांसफॉर्मेशन। हाल ही में अंशुला ने अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसे देख फैंस हैरान हो गए हैं।फैंस अंशुला के ट्रांसफॉर्मेशन लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं और उनसे लगातार वेट लॉस सीक्रेट के बारे में पूछ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *