बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में बिजी हैं. जिसके लिए वह दुबई पहुंच चुके हैं। अभिनेता अपनी आगामी फिल्म नंबर 19 की शूटिंग के लिए वहां गए हैं। अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में नजर आए थे।

अर्जुन ने कुछ समय पहले अपने इंस्टा हैंडल से दो स्टोरी शेयर की। एक्टर की पहली स्टोरी में उनकी फ्लाइट टिकट नजर आ रही है। बता दें कि अर्जुन की टिकट फर्स्ट क्लास की है और उनकी डेस्टिनेशन दुबई है।

अभिनेताओं को  मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया। जिसके बाद उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की हैं. अर्जुन कपूर द्वारा अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई पहली तस्वीर फ्लाइट टिकट की है।

इस टिकट की तस्वीर पर एक्टर ने लिखा, ‘एन रूट फिल्म नंबर #19 के लिए रास्ते में’। जबकि उन्होंने दूसरी स्टोरी में ‘संदीप और पिंकी फरार’ को याद किया है। ये मूवी पिछले साल आई थी, जिसमें अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने एक साथ काम किया था। अपनी दूसरी स्टोरी को एक्टर ने परिणीति चोपड़ा को टैग किया है और तस्वीर पर लिखा, ‘देखो परिणीति चोपड़ा मैं फ्लाइट में किससे मिला’।

इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पटानी भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। अभिनेता जल्द ही फिल्म ‘द लेडी किलर’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *