ऐश्वर्या राय बच्चन और दीपिका पादुकोण के बाद अब अनुष्का शर्मा भी कान्स रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरेंगी।  अनुष्का भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने जा रही है।

मनो कान्स फिल्म फेस्टिवल काफी बड़ा इवेंट होता है ऐसे में अनुष्का को वहां देखना अपने आप में बड़ी बात है। वह इस इवेंट में उस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी जिसमें सिनेमा की दुनिया में महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान ‘टाइटैनिक’ एक्ट्रेस केट विंसलेट भी शामिल हाेंगी।

फ्रेंच एंबैसडर, इंडिया के इमैनुएल लेनिन ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- ‘विराट कोहली और अनुष्का से मिलकर अच्छा लगा, मैंने विराट को और टीम इंडिया को अपकमिंग टूर्नामेंट के लिए बधाई दिया और कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर अनुष्का शर्मा से डिस्कस किया।’ उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की हे, जिसमें अनुष्का और विराट उनके साथ खड़े दिखाई दे रहे हें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *