टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 राउंड से बाहर होने के सदमे से अभी ऑस्ट्रेलियाई टीम उभर भी नहीं पाई थी कि रविवार 13 नवंबर को उसके लिए एक और बुरी खबर सामने आ गई।

आगामी इंग्लैंड सीरीज के लिए एकजुट हो रही थी उसी वक्त टीम के स्टार खिलाड़ी और टी20 टीम के दावेदार के रूप में सामने आ रहे बल्लेबाज का एक्सीडेंट हो गया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का एक्सीडेंट किसी वाहन वगैरह से नहीं हुआ था लेकिन एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में डांस करते वक्त उनका पैर फंसा और वह हादसे का शिकार हुए।

ग्लेन मैक्सवेल की इस घटना में उनका पैर टूट गया है और अब वह लंबे समय तकरीबन 3-4 महीनों तक क्रिकेट से दूर रहे सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार मैक्सवेल की रविवार को तत्काल प्रभाव से सर्जरी भी हुई है।

ग्लेन मैक्सवेल इस भयंकर चोट के बाद आगामी इंग्लैंड सीरीज से बाहर हो गए हैं। तीन वनडे मैचों की यह सीरीज 17 नवंबर से 22 नवंबर तक खेली जाएगी। इस सीरीज से फिलहाल मैक्सवेल बाहर हो गए हैं और उनकी जगह सीन एबट को टीम में जगह मिली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *