न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को अगले महीने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाना है। बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इस टीम में तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और क्रिस ब्रॉड को भी जगह मिली है

बड़ी खबर ये है कि जॉस बटलर की इंग्लिश टेस्ट टीम में वापसी नहीं हुई है. दाएं हाथ का ये बल्लेबाज एशेज सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुआ था.

इंग्लैंड को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पिछड़ना पड़ा और फिर एशेज सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले। जो रूट ने कप्तानी छोड़ दी, लेकिन वह खिलाड़ी के तौर पर टीम से जुड़े रहेंगे।

पहले दो टेस्ट के लिए इंग्लैंड स्क्वॉड

बेन स्टोक्स (कप्तान), हैरी ब्रूक, मैथ्यू पॉट्स, जैक क्रॉले, ओली पोप, स्टुअर्ट ब्रॉड, एलेक्स लीस, जॉनी बेयरेस्टो, जेम्स एंडरसन, जो रूट, बेन फोक्स, जैक लीच, क्रेग ओवर्टन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *