चंकी पांडे और भावना पांडे एक आइडियल कपल हैं।17 जनवरी 1998 को शादी के बंधन में बंधा ये जोड़ा आज अपनी 25वीं शादी की सालगिरह सेलिब्रेट कर रहा है। इस खास दिन पर फैंस समेत सितारे भी चंकी-भावना को बधाइयां देते नजर आ रहे हैं।

अनन्या पांडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर चार अनसीन तस्वीरों की एक सीरीज साझा की है। सीरीज की एक फोटो में चंकी पांडे, भावना पांडे की मांग में सिंदूर भरते नजर आ रहे हैं।

पिक्चर में नन्ही अनन्या पैरेंट्स के साथ पोज देती देखी जा रही हैं। इन फोटोज के साथ अनन्या ने पिता चंकी पांडे  और मां भावना पांडे के नाम एक स्पेशल नोट भी लिखा है।

अनन्या पांडे ने मां-पापा के मैरिज एनिवर्सरी  स्पेशल पोस्ट को कैप्शन दिया है,’हैप्पी 25वीं सालगिरह मम्मा और पापा…हमें यह दिखाने के लिए धन्यवाद कि प्यार कितना आसान हो सकता है  भी आखिरी तस्वीर यहां है क्योंकि मुझे लगता है कि @apnabhidu सबसे अच्छे हैं और आखिरी में मेरी अभिव्यक्ति भी नहीं बदली है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *