बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ सगाई कर ली है।राजस्थान में नाथद्वारा के श्रीनाथ मंदिर में परिवार वालों की मौजूदगी में राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी का रोका हुआ। काफी समय से इन दोनों की शादी को लेकर खबरें आ रही थीं।

कपल काफी लंबे वक्त से साथ है और अंबानी परिवार के हर फंक्शन में राधिका मर्चेंट को अक्सर देखा जाता रहा है। हर किसी को अनंत और राधिका की जोड़ी काफी पसंद है।

सगाई की ये तस्वीर सामने आई है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में राधिका हीरो के गहनों से सजी दिखाई दे रही हैं। मांग टीका से लेकर गले के हार और हाथों की चूड़ियों तक सभी में हीरे जड़े हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर, परिमल नाथवानी ने मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की रोके की खूबसूरत तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए इस सलाई की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने कपल को अपनी शुभकामनाएं भी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *