अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने घर पर हैं। जी दरअसल वह कुछ दिनों पहले कोविड से संक्रमित हुए थे और अब वह ठीक भी हो चुके हैं अमिताभ बच्चन  ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर यह जानकारी दी.

अमिताभ बच्चन ने लिखा, ”काम पर लौट आया हूं… आपकी दुआओं से…कल रात संक्रमण मुक्त पाया गया… नौ दिन का आइसोलेशन खत्म… जबकि सात दिन ही अनिवार्य है.” अभिनेता ने अपने प्रशंसकों का भी दुआओं के लिए शुक्रिया अदा किया. अमिताभ जुलाई 2020 में भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. बता दें कि, वर्तमान में क्विज रियलिटी टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के 14वें सीजन की मेजबानी कर रहे हैं.

आप सभी को यह भी बता दें कि बिग बी फिलहाल कौन बनेगा करोड़पति 14 सीजन को होस्ट कर रहे हैं। जी हाँ और काम को लेकर अपनी चिंता को जाहिर करते हुए बिग बी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था11 नवम्बर 2022 को रिलीज होने के लिए तैयार ऊंचाई फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता और सारिका जैसे उम्दा सितारों के अद्भुत अभिनय का सफर दर्शकों को देखने मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *