केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में एक बार फिर से चूक का मामला सामने आया है। तेलंगाना मुक्ति दिवस के मौके पर हैदराबाद पहुंचे अमित शाह के काफिले के सामने अब टीआरएस नेता की कार आने से हड़कंप मच गया। यह देख होम मिनिस्टर की सिक्योरिटी टीम ने गाड़ी वहां से हटवा दी।

गृह मंत्री शुक्रवार देर रात हैरदाबाद पहुंचे थे। मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में वे आज कई कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे थे। इसी दौरान शाह के काफिले के आगे टीआरएस नेता गोसुला श्रीनिवास ने अपनी कार खड़ी कर दी। इससे सुरक्षाकर्मी हैरान रह गए। हालांकि, उन्होंने तुरंत सतर्क होते हुए कार को वहां से हटवाया।

टीआरएस नेता गोसुला श्रीनिवास ने कहा, ‘मेरी कार को जिस तरह से रोका गया, उसे देखकर मैं टेंशन में आ गया। पुलिस अधिकारियों से इसकी मैं शिकायत करूंगा। उन्होंने मेरी गाड़ी में तोड़फोड़ की है। यह एक गैर-जरूरी तनाव है जिसे जानबूझकर खड़ा किया गया।’

टीआरएस नेता गोसुला श्रीनिवास ने कहा, मैं तनाव में था। इसलिए कार अचानक से वहां पर रुक गई। उन्होंने मेरी कार में तोड़फोड़ की। इसके लिए मैं पुलिस अधिकारियों से इस मसले पर बात करूंगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *