Friday, September 20, 2024 at 5:29 AM

भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की कुछ देर में बैठक, अमित शाह पहुंचे

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की कुछ देर में दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में बैठक शुरू होगी। बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान को अंतिम रूप दिया जाएगा। नए पार्टी अध्यक्ष के चुनाव से पहले यह अभियान पूरा किया जाएगा। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न राज्यों में पार्टी संगठन के प्रभारी महासचिव और प्रदेशों के अध्यक्ष भी शामिल होंगे। लंबे समय से चर्चा है कि अध्यक्ष के औपचारिक चुनाव पहले भाजपा एक कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है।बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं।

नए अध्यक्ष की नियुक्ति की संभावना
मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में कैबिनेट मंत्री बना दिया गया था। इसके बाद से ही पार्टी की ‘एक व्यक्ति एक पद’ की परंपरा के तहत उनकी जगह किसी और को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है।

पिछली सरकार में नहीं मिला था मंत्री पद
2019 के लोकसभा चुनाव के बाद नड्डा को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं किया गया था। इससे साफ हो गया था कि उन्हें तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह के स्थान पर नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि, इस बार नए अध्यक्ष को लेकर अभी कुछ स्पष्टता नहीं है।

जून 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था
नड्डा को पहली बार जून 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उन्हें औपचारिक रूप से जनवरी 2020 में अध्यक्ष चुना गया था। भाजपा के अध्यक्ष पारंपरिक रूप से आम सहमति से चुने जाते रहे हैं।

Check Also

राहुल गांधी के खिलाफ बयान पर केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू पर FIR, बोले- माफी नहीं मांगूंगा

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत …